टीएमसी के निष्कासित और मुर्शिदाबाद जिले के तहत भरतपुर के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के आला हुमायूं कबीर का कोलकाता में अपनी ताकत दिखाने का सपना धरा रह गया।
कोलकाता। टीएमसी के निष्कासित और मुर्शिदाबाद जिले के तहत भरतपुर के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के आला हुमायूं कबीर का कोलकाता में अपनी ताकत दिखाने का सपना धरा रह गया। उन्हें अब मुर्शिदावाद जिले में ही ताकत दिखाना होगा। हुमायूं टीएमसी के पक्के विरोधी हैं। टीएमसी उनकी पार्टी को भाजपा की ममदगार बताती है। मुर्शिदाबाद जिले में ही बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण के चलते टीएमसी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।
सेना ने ब्रिगेड ग्राउंड पर सभा के आवेदन को किया नामंजूर
हुमायूं कबीर कोलकाता के सबसे बड़े मैदान ब्रिगेड ग्राउंड में सभा कर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। ब्रिगेड ग्राउंड सेना अधीन है। उन्होंने जनवरी के अंत में या फरवरी के शुरू की तारीख में सभा करने की अनुमति के लिए सेना अधिकारियों के पास आलेदन दिया था। लेकिन सेना के अधिकारियों ने उनके आवेदन को नामंजूर कर दिया है।
अब बहरमपुर में सभा कर दिखाएंगे अपनी ताकत
हुमायूं कबीर का कहना है कि वे मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय बहरमपुर में अपनी सभा कर अपनी ताकत दिखाएंगे। वे तारीख का ऐलान बाद में करेंगे। वे विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले बड़ी सभा करना चाहते हैं। वे पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार टीएमसी के खिलाफ खड़े होंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/election-commission-will-send-80-more-micro-observers-to-west-bengal/105346
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में भेजेगा और 80 माइक्रो ऑब्जर्वर