प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी बचाने गए पति की करंट से मौत

पत्नी को बचाने पति गया, तार की चपेट में आया व गई जान

भिंज। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसा में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पत्नी को बचाने पति गया तार की चपेट में आया व गई जान

Accident Prevention |

भिंज। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसा में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को बचाने के प्रयास में खुद करंट की चपेट में आ गया।

गोहूं की कटाई के दौरान तार की चपेट में आई महिला

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खेत में गेहूं की कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान महिला गलती से करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई। उसे बचाने के लिए पति तुरंत आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गया।

युवक की हुई मौके पर मौत

गंभीर करंट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को भी झटका लगा, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गांव में शोक की लहर और फैला आक्रोश

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, लोगों में खेतों में करंट वाले तार लगाने को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे खतरनाक तरीकों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे। 

यह भी पढ़े: इंजीनियरिंग छोड़ धोबीगो से बनाई पहचान

https://www.primenewsnetwork.in/state/engineer-to-entrepreneur-dhobigo-laundry-startup/153219

Related to this topic: