प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खाना देने की बात अनसुनी की तो पति ने पत्नी को मार

खाना देने की बात अनसुनी की तो पति ने पत्नी को मार डाला, शराब के नशे में थे पति और पत्नी

Madhya Pradesh : मंडला। शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पति और पत्नी दोनों शराब के नशे में थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है..

खाना देने की बात अनसुनी की तो पति ने पत्नी को मार डाला शराब के नशे में थे पति और पत्नी

खाना देने की बात अनसुनी की तो पति ने पत्नी को मार डाला, शराब के नशे में थे पति और पत्नी |

Madhya Pradesh : मंडला। शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पति और पत्नी दोनों शराब के नशे में थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला निवास थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी कला का है। मृतका का 10 वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया, माता-पिता शराब पी रहे थे। उस वक्त पिता ने खाना मांगा तो मम्मी ने ठीक से सुना नहीं। बस इसी बात को लेकर पिता बेकाबू हो गये और डंडे से पीट-पीट कर मां को मार डाला।

पुलिस ने बताया, मंगलवार देर रात अजय चौधरी (33) और उसकी पत्नी रश्मि में विवाद हो गया। घटना को देखकर आरोपी का दस वर्ष का बेटा और छह साल की बेटी चीखते रहे। लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/stone-pelting-on-vijay-sinha-convoy-said-rjd-goons-attacked/96751

vijay sinha ke kaaphile par patharaav : विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि मैं गांव में हूं. यहां पहुंचते ही मेरी गाड़ी को राजद समर्थकों ने घेर लिया और पथराव किया गया. भीड़ बढ़ती जा रही है. विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर और पत्थर फेंके गए. इसी पर ही उन्होंने मीडिया से बात की.

Related to this topic: