प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी सो रही थी, तभी पति ने कुल्हारी से काटा गला..

पत्नी सो रही थी, तभी पति ने कुल्हारी से काटा गला फिर खुद लगा ली फांसी

मनासा। मनासा विकासखंड के ग्राम बख्तुनी में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है...

पत्नी सो रही थी तभी पति ने कुल्हारी से काटा गला फिर खुद लगा ली फांसी

पत्नी सो रही थी, तभी पति ने कुल्हारी से काटा गला फिर खुद लगा ली फांसी |

मनासा। मनासा विकासखंड के ग्राम बख्तुनी में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस भयानक हत्याकांड की चश्मदीद गवाह 12 साल की मासूम बेटी बनी, जिसने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा। लगातार चल रहे घरेलू विवाद और पारिवारिक क्लेश ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से उजाड़ कर रख दिया।

​इलाके में फैली सनसनी, जीवन संगनी को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले मनासा विकासखंड के ग्राम बख्तुनी से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहाँ एक शख्स ने अपनी ही जीवनसंगिनी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।

धारदार कुल्हारी से गला काटा तो पत्नी की तड़प कर हो गई मौत

सोती हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार मिली जानकारी के अनुसार, घर में पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। रात के समय जब उसकी पत्नी गहरी नींद में सो रही थी, तब पति ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठाई और सोते हुए ही पत्नी का गला काट दिया। वार इतना जोरदार था कि महिला की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

हत्या देख चीखने लगी बेटी बनी प्रत्यक्षदर्शी

​12 साल की बेटी के सामने हुई मां की हत्या इस पूरी खौफनाक वारदात के दौरान घर में मौजूद उनकी 12 साल की मासूम बेटी अपनी मां की हत्या की प्रत्यक्षदर्शी (चश्मदीद) बनी। अपनी आंखों के सामने पिता को मां का गला काटते देख बच्ची सहम गई और चीखने-चिल्लाने लगी।

​फिर पति भी फांसी के फंदे पर झूल गया

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति को जब अपनी गलती का अहसास हुआ या कानूनी कार्रवाई का डर सताया, तो उसने तुरंत कमरे के अंदर जाकर फांसी का फंदा लगाया और उस पर झूल गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में पसरा सन्नाटा

​इलाके में पसरा सन्नाटा एक ही घर के भीतर हुए इस दोहरे सूइसाइड और मर्डर केस के बाद पूरे गांव में मातम और खौफ का माहौल है। पारिवारिक कलह की वजह से जहां एक झटके में माता-पिता दोनों की मौत हो गई, वहीं मासूम बच्ची के सिर से हमेशा के लिए माता-पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/heatwave-alert-in-maharashtra-vidarbha-46c/206477
 

Related to this topic: