West Bengal : पश्चिम बंगाल के मालादा में टीएमसी के जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ऐसा बयान दिया है. इस पर बवाल मचा हुआ है. रहीम ने एक कार्यक्रम में मंच से खुलेआम धमकी दी...
West Bengal : पश्चिम बंगाल के मालादा में टीएमसी के जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ऐसा बयान दिया है. इस पर बवाल मचा हुआ है. रहीम ने एक कार्यक्रम में मंच से खुलेआम धमकी दी. मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा कि अगर मैंने ये फिर सुना तो मैं तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर आवाज जलाकर राख कर दूंगा.
बख्शी ने विवादित बयान देते हुए कहा, जो बेशर्मी से कहता है कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर जो बाहर काम करते हैं, वो बंगाली नहीं हैं, वो रोहिंंग्या हैं, बांग्लादेशी है. मैंने तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं. अगर मैंने ये फिर सुना तो मैं तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर आवाज जलाकर राख कर दूंगा. आपको पता होना चाहिए कि ये पश्चिम बंगाल है। हम बंगाली आपको बोलने की जगह नहीं देंगे. मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा.
पूरे राज्य में विरोध रैली का आयोजन
टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है. इन लोगों को मुस्लिम बांग्लादेशी घुसपैठिया के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके साथ ही टीएमसी ने बंगाली भाषा के अपमान का भी आरोप लगाया है. इसके साथ ही टीएमसी ने बंगाली भाषा के अपमान का भी आरोप लगाया है. पूरे राज्य में विरोध रैली का आयोजन भी किया गया था. इसी ही एक रैली में अब्दुल रहीम बख्शी ने यह विवादित बयान दिया.
संबित पात्रा का हमला
संबित पात्रा ने कहा कि अब्दुर रहीम बख्शी ने एक भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि अगर आप 'घुसपैठिया' शब्द का इस्तेमाल करते हैं और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो मैं आपके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और आप के मुंह के अंदर तेजाब डाल दूंगा ताकि आप आगे कुछ बोल न सकें. मैं बहुत संवेदनशीलता के साथ कोलकाता उच्च न्यायालय से इस पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील करता हूं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-leader-sambit-patra-targeted-rahul-gandhi-said-save-the-infiltrators-yat/46090