MP News : मध्य प्रदेश कैडर में पति-पत्नी आईएएस की एक जोड़ी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है।
MP News : मध्य प्रदेश कैडर में पति-पत्नी आईएएस की एक जोड़ी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। वजह है दोनों अधिकारियों के हालिया फैसले और जिम्मेदारियां, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। एक तरफ सिवनी की जिला कलेक्टर शीतला पटले ने कड़ाके की ठंड में मानवीय फैसला लेकर लोगों का दिल जीत लिया तो दूसरी ओर इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से दूषित पानी से हुई 16 मौतों के बाद शहर को संभालने की बड़ी उम्मीदें जुड़ गई हैं।
आईएएस शीतला पटले और क्षितिज सिंघल न सिर्फ अपने कामकाज को लेकर चर्चा में रहते हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और सक्सेघस स्टोनरी भी युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है। छोटे शहरों से निकलकर आईएएस बनने तक का उनका सफर यह दिखाता है कि असफलताओं के बावजूद लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
IAS क्षितिज सिंघल, आयुक्त नगर निगम इंदौर
आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल हाल ही में इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाए जाने के बाद सुर्खियों में आए हैं। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत और करीब 200 लोगों के बीमार होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 2 जनवरी 2026 को बड़ा फैसला लिया। तत्कालीन आयुक्त दिलीप यादव को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया और उनकी जगह क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्षितिज सिंघल: UPSC में AIR 83
क्षितिज सिंघल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC 2013 में ऑल इंडिया रैंक 83 हासिल की थी। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले क्षितिज सिंघल को शुरुआत में ओडिशा कैडर मिला था, लेकिन मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी शीतला पटले से शादी के बाद वे ओडिशा से एमपी कैडर में आ गए।क्षितिज सिंघल (IAS) सागर जिला पंचायत CEO, सिवनी जिला कलेक्टर और नगर आयुक्त उज्जैन नगर निगम व प्रबंध निदेशक (MD) मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पद पर रही हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electric-vehicle-plant-inaugurated-in-lucknow-cm-yogi-said/104218