प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव पद पर पहली महिला...

पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं आएएस नंदिनी चक्रवर्ती

नंदिनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य सचिव बनी हैं। मुख्य सचिव राज्य के सबसे बड़े अधिकारी होते हैं। वे इससे पहले राज्य की गृह सचिव थीं।

पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं आएएस नंदिनी चक्रवर्ती

IAS Nandini Chakraborty Becomes West Bengal's First Woman Chief Secretary |

कोलकाता। नंदिनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य सचिव बनी हैं। मुख्य सचिव राज्य के सबसे बड़े अधिकारी होते हैं। वे इससे पहले राज्य की गृह सचिव थीं। राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके स्थान पर नंदिनी चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है।

मनोज पंत को सेवानिवृत्त होने के बाद सौंपा गया है अहम पद

मनोज पंत को छह महीने पहले ही सेनानिवृत्त हो जाना था लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ाया गया। मुख्य सचिव बनने की दौड़ में आइएएस अधिकारी वरुण राय, अत्रि भट्टाचार्य और प्रभात मिश्र थे। लेकिन मुख्य सचिव के पद पर पहुंचने में आइएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती आगे निकल गई। राज्य में अब प्रथम महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रथम महिला मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती हैं। मनोज पंत को सेवानिवृत्त होने के बाद भी अहम पद सौंपा गया है। वे मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के प्रधान सचिव होंगी। उन्हें वे सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी जो राज्य के मुख्य सचिव के पद पर रहते उपलब्ध थीं।

वर्ष 2023 में बनाया गया था गृह सचिव

मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को 2023 में गृह सचिव बनाया गया था। वे राज्य में कई महत्वपूर्णँ पद पर रह चुकी हैं। जब वे राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद थीं तो विवाद के चलते उन्हें वहां से हटाया गया था। उनके गृह सचिव के पद से हटने के बाद जगदीश प्रसाद मीणा को इस पद पर बैठाया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/kailash-vijayvargiya-got-angry-on-question-of-deaths-due-to-contaminated-water/103250

दूषित पानी से हुई मौतों के सवाल पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, किया अभद्र भाषा का प्रयोग

Related to this topic: