तस्करी-रोधी अभियान के दौरान भारतीय तटरक्षक बल और ATS ने करीब 118 किलोग्राम कोकीन पकड़ी, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 1150 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के पास भारतीय तटरक्षक बल और ATS ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तस्करी-रोधी अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने करीब 118 किलोग्राम कोकीन पकड़ी, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 1150 करोड़ रुपये है। ये नशीले पदार्थ एक जहाज़ पर ब्राज़ील, मेक्सिको, अमेरिका और कराची को पार करने के बाद यहां पहुंचा था।
ICG और ATS ने ऑपरेशन को दिया अंजाम
भारतीय तटरक्षक बल की इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा से लगभग पांच समुद्री मील दूर लंगर डाल कर खड़े किए गए एक कंटेनर जहाज पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। भारतीय तटरक्षक बल और ATS की संयुक्त टीम ने देखा कि जहाज से कुछ बैगों को बाहर समुद्र में फेंक जा रहा है। भारतीय तटरक्षक बल और ATS की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में ही ऑपरेशन को अंजाम देते हुए समुद्र से पांच बैग बरामद किए।
तीन लोग हिरासत में लिए गए
भारतीय तटरक्षक बल और ATS की संयुक्त टीम ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। ऑपरेशन के दौरान एक हाई-कम्युनिकेशन सैटेलाइट फोन और एक एप्पल टैग भी ज़ब्त किया गया है, जिसकी जांच कर साज़िश का पता लगाने के लिए पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जहाज से मिले प्रतिबंधित सामान के छह बैग
गुजरात के पुलिस महानिदेशक केएलएन राव ने अभियान की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य मुंद्रा बंदरगाह के बाहरी लंगर क्षेत्र में जहाज को रोकना था, जहां से प्रतिबंधित सामान से भरे छह बैग मिले। ये बैग दिल्ली निवासी एक तंजानियाई नागरिक और एक युगांडा के नागरिक को सौंपने के लिए दो विदेशी नागरिक इस खेप को जहाज पर लाए थे। (एएनआई)
यह भी पढ़ें- आसाराम बापू को हाईकोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार, सरेंडर करने के आदेश
यह भी पढ़ें- विजयन के खिलाफ छापेमारी पर बोले CPI(M) नेता- RSS-BJP सरकार का विस्तार है ED
यह भी पढ़ें- UP में पोस्टर विवाद, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार