प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली के मैनपुर गांव के मंदिर में तोड़फोड़, गणेश और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश

चंदौली के बाबुरी थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान गणेश और शिव की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

चंदौली के मैनपुर गांव के मंदिर में तोड़फोड़ गणेश और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश

Idols Vandalized at Temple in Chandauli's Mainpur Village, Sparking Public Outrage |

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। बाबुरी थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर से मंदिर में स्थापित भगवान गणेश और भगवान शिव की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिमाएं खंडित देखीं तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है।

असामाजिक तत्व ने मंदिर में घुसकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में देर शाम शराब के नशे में कुछ लोग आए दिन हंगामा करते हैं। इसी वजह से ग्रामीणों को आशंका है कि शराब के नशे में किसी असामाजिक तत्व ने मंदिर में घुसकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया होगा। हालांकि, प्रतिमाओं को किसने और किस वजह से खंडित किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी में घाघरा नदी की बाढ़ से रामनगर में कमर तक पानी भरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Related to this topic: