प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अगर वे कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका..

'अगर वे कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी..', पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

पप्पू यादव ने कहा कि अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी. वे मीडिया से बात कर रहे थे..

अगर वे कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

'अगर वे कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी..', पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर |

Pappu Yadav on Nitish Kumar : पप्पू यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर वे कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी. वे मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने नीतीश कुमार को कांग्रेस में आ्रने का ऑफर दिया. 

पप्पू यादव ने कहा, एनडीए पर अकेले पप्पू यादव ही भारी पड़ेगा. एकजुटता की बात है तो महागठबंधन से यह सवाल नहीं पूछा जाए, बल्कि बीजेपी से पूछा जाए कि उन लोगों की एकजुटता कहां है? नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाह रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल तो बिहार में अभी यही है.

पप्पू यादव ने कहा कि अगर एनडीए जीती तो चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिल्कुल नहीं बनेंगे. बीजेपी उन्हें सम्मान नहीं देती. नीतीश कुमार को सम्मान सिर्फ कांग्रेस दे सकती है और कांग्रेस में वह आना भी चाहते हैं. अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी.

'जनता एनडीए को वोट नहीं देना चाहती'

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की पूरी जनता एक साथ है और एनडीए को वोट नहीं देना चाहती और महागठबंधन को वोट करेगी. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बिहार में चुनावी सभा छठ के बाद होगी. महागठबंधन मर रही है या जी रही है. इसकी चिंता सभी लोग करना छोड़ दें.14 नवंबर के बाद रिजल्ट बताएगा कि जनता किसके साथ है?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि वे एनडीए को नहीं छोड़ेंगे. आज ही उन्होंने कहा कि पहले कुछ गड़बड़ हो गया था, लेकिन अब नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-public-understands-who-can-unite-and-run-the-government/94864

Related to this topic: