Uddhav Thackeray : भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप का मैच हुआ. जिसको लेकर पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे का बयान आया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.
Uddhav Thackeray : भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप का मैच हुआ. जिसको लेकर पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे का बयान आया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या हो जाता? अगर मैच नहीं खेला होता तो? पूर्व सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए खिलाडियों पर BCCI का दबाव था, ऐसा सुनिल गावस्कर ने भी कहा है. भारतीय जनता पार्टी जिसे वो 'बोगस जनता पार्टी' कहते हैं, इनकी देशभक्ति का ढोंग अब सबके सामने आ गया है.
'यह हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, लेकिन..'
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, लेकिन अमित शाह के बेटे जय शाह की जिद की वजह से इन्होंने देश को तार-तार कर दिया. ये ढोंगी हैं और इनके ढोंग की पोल अब खुल चुकी है. सच में शर्म आती है.
इससे पहले पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाने से पाप नहीं धुल जाता. हमने देखा कि पाकिस्तान के अधिकारियों से हाथ मिलाया गया. पैसे जाते तो जाते. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने गंदगी खाई और मुंह से वही बदबू आ रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच हुआ था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. विपक्षी दलों ने मैच का विरोध किया. उन्होंने कहा कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो क्रिकेट भी नहीं होना चाहिए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/e73f0e49/95add462/breakingdetails/rahul-gandhi-has-been-pakistans-darling-said-kiren-47170