Madhya Pradesh : बालाघाट। यहां युवती को गिरफ्तारी का डर दिखा कर ठगने का मामला सामने आया है। युवती से ठग ने कहा-तूमने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखी है, इसलिए तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है..
अश्लील वीडियो देखती हो.. गिरफ्तार करेंगे, बालाघाट में साइबर ठग ने फोन कर डराया, 17 बार में 35 हजार वसूले
|
Madhya Pradesh : बालाघाट। यहां युवती को गिरफ्तारी का डर दिखा कर ठगने का मामला सामने आया है। युवती से ठग ने कहा-तूमने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखी है, इसलिए तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठग ने युवती से 35 हजार रुपये अपने खाते में डलवाये। पीड़ित युवती लाजी की रहने वाली है। एक निजी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पिछले 1 नवंबर को उसके मोबाइल पर अनजान काल आया।
काल करने वाले ने कहा-मैं मुबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं।यहां तुम्हारे मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने की एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस तुन्हें गिरफ्तार करने पहुंच रही है। काल करने वाली की बात सुनकर युवती डर गई। वह केस से बचने की गुहार लगाने लगी। कालर ने कहा-गिरफ्तारी से बचना है तो रुपये देने होंगे। मैं तुम्हारे नंबर पर क्यूआर कोड भेज रहा हूं। पैसे ट्रांसफर कर दो। साथ ही कालर ने किसी को यह बात न बताने और आधे घंटे तक किसी का फोन न उठाने की भी हिदायत दी। ठग ने युवती से एक ही दिन में 17 बार में 35 हजार ट्रांसफर करा लिये। इसके बाद बुधवार को फिर फोन किया और 10 हजार और मांगे।
युवती के पास पैसे नहीं थे तो बड़े भाई के पास गई। उसने दस हजार रुपये मांगे। बड़े भाई ने पूछताछ की तो युवती ने सबकुछ बताया। इसपर भाई युवती को लेकर कोतवाली पहुंचा। वहां साइबर नोडल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मालूम हो कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ोत्तरी ही रही है। इसको लेकर सन 2019 में 26, 049 शिकायत दर्ज हुई थी जो बढ़कर सन 2024 में 7,40 ,957 शिकायत हो गई है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-in-sitamarhi-that-congress-rjd-tarnished-the-identity-of-bihar/96777