जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल-इंदौर हाईवे पर लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से पुलिस ने 62 लाख रुपये की कीमत वाली अवैध बीयर बरामद की है।
सीहोर। जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल-इंदौर हाईवे पर लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से पुलिस ने 62 लाख रुपये की कीमत वाली अवैध बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के सख्त निर्देशों के तहत की गई है।
ट्रक की तलाशी, 1991 पेटी शराब पाई गई
ट्रक की तलाशी लेने पर कुल 1,991 पेटियां पाई गईं, जिनमें 47,784 बीयर के केन (Cans) भरे हुए थे। जब्त की गई इस खेप की कुल बाजार कीमत लगभग 62 लाख रुपये आंकी गई है। यह ट्रक भोपाल-इंदौर हाईवे पर संदिग्ध और लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ा हुआ था।
जावर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मामले की जानकारी मिलते ही जावर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सीहोर पुलिस के लिए इसे एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि यह ट्रक किसका है, इसमें इतनी भारी मात्रा में अवैध बीयर कहाँ से लोड की गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़े: 8 दिन की बच्ची की मुंबई में सफल हार्ट सर्जरी