प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रोज नये चैकाने वाला खुलासा

रतलाम के एमडी ड्रग फैक्ट्री से 10 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग बरामद

जिले के चिकलाना क्षेत्र में पुलिस जांच के दौरान उस मकान से सेकेंड सब-इंस्पेक्टर (SI) रऊफ खान के नाम का पुलिस आई-कार्ड बरामद हुआ है, जहां अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी।

रतलाम के एमडी ड्रग फैक्ट्री से 10 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग बरामद

फाइल फोटो |

रतलाम। जिले के चिकलाना क्षेत्र में सामने आए एमडी ड्रग फैक्ट्री के मामले में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान उस मकान से सेकेंड सब-इंस्पेक्टर (SI) रऊफ खान के नाम का पुलिस आई-कार्ड बरामद हुआ है, जहां अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। आई-कार्ड में उनके बेटे का नाम आर्मी कर्मी के रूप में दर्ज बताया जा रहा है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग जब्त की है। मामले में मुख्य आरोपी दिलावर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उसकी दोनों पत्नियों, बहन, बहू और बच्चों को भी जेल भेज दिया है। इस दौरान एक महिला को एक साल के मासूम बच्चे को गोद में लेकर जेल ले जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस कर्मी का आईकार्ड बरामद, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस कमरे में ड्रग तैयार की जा रही थी, वहां से मिले दस्तावेज और पहचान पत्र मामले को और गंभीर बना रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित पुलिसकर्मी का आई-कार्ड दो साल पुराना हो सकता है, जिसकी सत्यता और उपयोग को लेकर गहन जांच की जा रही है।

नेटवर्क की कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fire-broke-out-in-a-mud-house-and-the-son-was-burnt-to-death-in-front-of-mother/105375

कच्चे मकान में अचानक आग लगने से मां की आंखों के सामने झुलसा बेटा, हुई मौत

Related to this topic: