प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब।

231 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त तस्कर गिरफ्तार

Illegal English Liquor Worth ₹2.31 Crore Seized; Smuggler Arrested |

मुगलसराय/चंदौली (उत्तर प्रदेश) : कोतवाली पुलिस और एसओजी (क्राइम ब्रांच) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 वाहन चेकिंग अभियान मे धराया तस्कर

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह और एसओजी टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक तेज गति से भगाकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।

 आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी थी शराब

तलाशी के दौरान ट्रक में लदी आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में पाया गया कि शराब की कुल मात्रा लगभग 8222.8 लीटर है और सभी पेटियों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब पंजाब से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही थी।

 संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक एवं तस्कर मो. जबीर (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाजीर हुसैन, निवासी आस्तादमलाह, बक्शी नगर, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 31 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, रेलवे चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद सहित कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुगलसराय पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः लंपी से बचाव का महाअभियान शुरू, 1.20 लाख पशुओं को लगेंगे मुफ्त टीके

Related to this topic: