मुरैना के सम्राट पब्लिक स्कूल में क्लासरूम से अवैध शराब मिलने का मामला सामने आया, पुलिस व आबकारी विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
मुरैना। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ शिक्षा के मंदिर को शराब के अड्डे में बदल दिया गया। आजाद समाज पार्टी (ASP) के एक स्थानीय नेता द्वारा संचालित किए जा रहे निजी स्कूल के क्लासरूम में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। यह मामला मुरैना के सम्राट पब्लिक स्कूल का है। यह स्कूल मनोज सेमिल नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जाता है, जो आजाद समाज पार्टी के नेता बताए जा रहे हैं।
स्कूल के क्लास रूम में शराब की पेटियां
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि स्कूल के क्लासरूम के भीतर शराब की पेटियां रखी हुई हैं। आरोप है कि स्कूल की पहली मंजिल पर चलने वाले इस शिक्षण संस्थान में न केवल शराब स्टोर की जा रही थी, बल्कि वहां से अवैध रूप से शराब बेची भी जा रही थी।
पुलिस व आबकारी विभाग सक्रिये
वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर का निरीक्षण किया है। आरोपी मनोज सेमिल के आजाद समाज पार्टी से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।
प्रशासन ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
स्थानीय निवासियों और वीडियो के आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों ने स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े: कैबिनेट बैठक में विकास व व्यापार पर बड़े फैसले
https://www.primenewsnetwork.in/state/cabinet-meeting-takes-historic-decisions-for-development-and-traders-welfare/183007