प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

नरसिंहपुर में मारुति वैन से भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी जब्त, तस्कर फरार

नरसिंहपुर जिले के बरमान वन परिक्षेत्र में वन विभाग का टीम ने घेराबंदी कर एक मारुति वैन को पकड़ा है जिसमें भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी भी जब्त हुई थी।

नरसिंहपुर में मारुति वैन से भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी जब्त तस्कर फरार

Illegal Teak Wood Seized, Smuggler Escapes in Narsinghpur |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के बरमान वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहा पर पीपरपानी तिगड्डा के पास मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर वन अमले ने घेराबंदी कर एक मारुति वैन को पकड़ा है जिसमें भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी भी जब्त हुई थी।

आरोपी मौके से हुआ फरार

जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि एक मारुति वैन में अवैध सागौन की लकड़ी भरकर जा रही है जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम ने खेराबंदी की। वहीं विभागीय टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन विभाग की टीम में वाहन को कब्जे में लेकर उसमें रखी हुई सागौन की लकड़ी बड़ी मात्रा में जब्त करते हुए अपनी आगे की कार्यवाही जारी रखी है।

तेंदूखेड़ा निवासी घनश्याम के रूप में हुई आरोपी की पहचान

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी की पहचान तेंदूखेड़ा निवासी घनश्याम के रूप में कर ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़ा हुआ है और हाल ही में उसकी एक अन्य गाड़ी भी वन विभाग की कार्रवाई में पकड़ी जा चुकी है। वन विभाग ने लकड़ी और जब्त वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहारीगंज में SH-91 पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, गोली मारकर हत्या की आशंका

Related to this topic: