ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर क्षेत्र के नारायण विहार (अनाज मंडी के पास) में एक रोंगटे खड़े कर...
ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर क्षेत्र के नारायण विहार (अनाज मंडी के पास) में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। शाम करीब 4 बजे, 5 साल का मासूम आशिक अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
लापरवाही की हद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने पहले बच्चे को सामने से टक्कर मारी। गनीमत रही कि बच्चा उस वक्त बच गया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक को रोकने के बजाय उसे बैक (Reverse) कर दिया। ट्रक को पीछे करते समय टायर बच्चे के दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे उसके पैर बुरी तरह कुचल गए।
बच्चा ट्रामा सेंटर में भर्ती
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर को पकड़ लिया। लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। मासूम आशिक को ग्वालियर के जेएएच (JAH) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे का ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101