प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

यूपी रोडवेज के चालकों एवं परिचालकों के मानदेय में

यूपी रोडवेज के चालकों एवं परिचालकों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी

योगी सरकार ने UPSRTC की सेवा की गुणवत्ता सुधारने और निगम के चालकों, परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में क्रमशः 10 पैसे व 07 पैसे की प्रति किमी की वृद्धि का एलान किया है।

यूपी रोडवेज के चालकों एवं परिचालकों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी

यूपी रोडवेज के चालकों एवं परिचालकों के मानदेय में हुई बढ़ोत्तरी |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवा की गुणवत्ता सुधारने और निगम के चालकों, परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में क्रमशः 10 पैसे  व 07 पैसे की प्रति किमी की वृद्धि का एलान किया है। संविदा चालकों और परिचालकों को 1 जनवरी से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। निगम ने चालकों परिचालकों के लिए दो प्रोत्साहन योजनाओं की भी घोषणा की है। यह जानकारी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी। 

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सोमवार बताया कि उ0प्र0 परिवहन निगम के सभी संविदा चालकों/परिचालकों को पुनरीक्षित दर से मानदेय का भुगतान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संविदा चालकों/परिचालकों के मानदेय में क्रमशः 10 पैसे  व 07 पैसे की प्रति किमी की वृद्धि की गयी है। यह बढ़ोतरी 01 जनवरी, 2026 से बात प्रभावी होगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि चालकों/परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना और नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है। नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालकों को दो वर्ष की निरन्तर सेवा एवं परिचालकों को 04 वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी एवं 66000 किमी0 की दूरी पूर्ण किया जाना जरूरी है। साथ ही उक्त वित्तीय वर्ष में कोई दुर्घटना कारित न की गयी हो। 

इसके अलावा दछसरी योजना नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालकों को दो वर्ष की निरन्तर सेवा एवं परिचालकों को 4 वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी एवं 78000 किमी0 की दूरी पूर्ण किया जाना जरूरी है। उक्त  वित्तीय वर्ष में कोई दुर्घटना कारित न की गयी हो। 

यूपी परिवहन निगम ने बताया कि Retention/Loyality Incentive योजना के अन्तर्गत सबसे पुराने संविदा चालकों को वरिष्ठता के आधार पर संविदा चालकों को प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा, जिसमें वरिष्ठंता के आधार पर 20 वर्ष पुराने संविदा चालकों को 1500 रुपया व 10 वर्ष पुराने संविदा चालकों को 750 रुपया मासिक भगुतान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israeli-president-criticizes-new-york-mayor-mamdani-warns-of-growing-antisemitis/100467

इज़राइली राष्ट्रपति ने की न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी की आलोचना, बढ़ते यहूदी-विरोधी माहौल पर दी चेतावनी

Related to this topic: