प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर: पति-पत्नी के शव मिले, हत्या-आत्महत्या आशंका

इंदौर के मेघदूत नगर में घर में मिले पति-पत्नी के शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

शहर के मेघदूत नगर इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान से पति-पत्नी के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर से एक मासूम बच्ची के लगातार रोने की आवाजें आ रही थीं।

इंदौर के मेघदूत नगर में घर में मिले पति-पत्नी के शव हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Breaking News |

इंदौर। शहर के मेघदूत नगर इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान से पति-पत्नी के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर से एक मासूम बच्ची के लगातार रोने की आवाजें आ रही थीं। रोने की आवाज सुनकर आस-पास के पड़ोसी वहां इकट्ठा हो गए।

​दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

​पड़ोसियों ने देखा कि घर अंदर से पूरी तरह लॉक था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा तोड़ा, तो कमरे के अंदर दोनों के शव पड़े हुए मिले।

​सुसाइड नोट मिला, चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है

​पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में पति ने बेहद चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। नोट के अनुसार, पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से हम जहर खा रहे हैं।

​हत्या के बाद खुदकुशी का शक

​शुरुआती जांच और स्थिति को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक महिला (रोशनी) के गले पर चोट और कसने के निशान मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या की होगी और उसके बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की हर एंगल (हत्या और आत्महत्या) से बारीकी से जांच कर रही है। मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है।

यह भी पढ़े: नौतपा शुरू: प्रदेश में लू का अलर्ट, सतर्क रहें

Related to this topic: