इंदौर। मध्य प्रदेश के दो जिलों में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो हुआ। पहला हादसा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर...
इंदौर। मध्य प्रदेश के दो जिलों में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो हुआ। पहला हादसा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार कार ने स्कूटी पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दूसरा घटना इंदौर में हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मां के सामने तड़पकर तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदसौर हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार काफी दूर जा गिरे। मासूम जियान ने अपनी मां की आंखों के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
फोरलेन पर लगा 3 किमी लंबा जाम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और राहगीरों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते फोरलेन पर लगभग 1 घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही और सड़क के दोनों ओर करीब 3 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इंदौर में भीषण सड़क हादसा
इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एमजी रोड (MG Road) पर एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार दोनों युवक हवा में उछलकर करीब 30 फीट दूर जा गिरे।
एक की मौत, दूसरा घायल
हादसे में अनस नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी और उसने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश के साथ आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147