प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी बने दिलीप यादव

इंदौर से हटाए गए निगमायुक्त को नई जिम्मेदारी, 16 दिन बाद मिला अहम पद

मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। इंदौर नगर निगम से हटाए गए IAS अधिकारी दिलीप यादव को महज 16 दिन के भीतर नई पोस्टिंग दे दी गई है।

इंदौर से हटाए गए निगमायुक्त को नई जिम्मेदारी 16 दिन बाद मिला अहम पद

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। इंदौर नगर निगम से हटाए गए IAS अधिकारी दिलीप यादव को महज 16 दिन के भीतर नई पोस्टिंग दे दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया है।

दूषित जल कांड के बाद पद हटा दिए गए थे दिलीप यादव

गौरतलब है कि इंदौर में दूषित जल कांड में दिलीप यादव को 2 जनवरी को नगर निगम आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। इस कार्रवाई की प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चाएं हुई थीं। अब उन्हें पर्यटन विकास निगम जैसी महत्वपूर्ण संस्था की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/buyers-from-across-north-india-flock-to-the-gwalior-trade-fair/105486

ग्वालियर व्यापार मेले में उत्तर भारत भर से उमड़े खरीदार

Related to this topic: