प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

आगामी वित्त वर्ष में महंगाई 1.8% बढ़ने की संभावना

आगामी वित्त वर्ष में मंहगाई में हो सकता है 1.8% का इजाफा

नई दिल्ली। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई नए वित्त वर्ष 2026-27 में 1.8% बढ़कर 4.3% तक पहुँच सकती है: क्रिसिल।

आगामी वित्त वर्ष में मंहगाई में हो सकता है 18 का इजाफा

WPI (Wholesale Price Index) |

नई दिल्ली।
मंहगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लग सकता है झटका। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते खुदरा महंगाई एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष 2026-27 में 1.8 फीसदी बढ़कर 4.3 फीसदी के स्तर पर पहुंच सकती है। "क्रिसिल" ने अपनी  रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।  "क्रिसिल" ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा, खाद्य वस्तुओं की महंगाई के मौजूदा निचले स्तर से सामान्य होने की वजह से खुदरा महंगाई बढ़ेगी। यह बढ़ोतरी आम जनता के लिए महंगाई का नया झटका साबित हो सकती है। जनवरी 2026 में थोक महंगाई (WPI) में भी वृद्धि देखी गई थी। 

क्रिसिल का महंगाई अनुमान 2026

क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में इसके 2.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, खाद्य वस्तुओं की कीमतें मौटे तौर पर नरम रहने की उम्मीद है, जिसे 2026 में मानसून के सामान्य रहने से समर्थन मिलेगा। केन्द्र द्वारा किये गये महंगाई के संशोधित ढांचे के तहत खाद्य महंगाई में उतार-चढ़ाव कम हो सकता है। मुख्य महंगाई में ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले खाद्य और बिजली की मुद्रास्फीति दर को शामिल नहीं किया जाता है। इससे आरबीआई को रेपो दर पर यथास्थिति बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

क्रिसिल: मुद्रास्फीति में बदलाव

क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया लिमिटेड (क्रिसिल) एक रेटिंग कंपनी है जो बाजार अनुसंधान के साथ - साथ जोखिम और नीति सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है। क्रिसिल की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मुद्रास्फीति की नई श्रृंखला में खाद्य वस्तुओं का कम भारांश खुदरा महंगाई में इस बढ़ोतरी को सीमित कर देगा। नई श्रृंखला में खाद्य वस्तुओं का भारांश पुरानी सीरीज के 45.86 फीसदी से कम होकर 36.75 फीसदी रह गया है। यानी आधार प्रभाव से महंगाई में होने वाली बढ़ोतरी पुरानी श्रृंखला के मुकाबले कम होगी। गैर-खाद्य महंगाई से भी मुद्रास्फीति में होने वाली वृद्धि को सीमित रखने में मदद मिलेगी। सोने-चांदी में उछाल से आरबीआई ने 2026-27 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को बढ़ाकर क्रमशः 4 फीसदी एवं 4.2 फीसदी कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य महंगाई इंडेक्स का भारांश 47.3 फीसदी से बढ़कर 57.89 फीसदी हो गया है। इससे हेडलाइन महंगाई पर इसका असर और मजबूत हुआ है और खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी को सीमित रखने में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में हेडलाइन मुद्रास्फीति की तुलना में मुख्य महंगाई दर ज्यादा तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल रही है।

यह भी पढ़े: रेयर अर्थ मैटेरियल से घटेगी चीन निर्भरता

https://www.primenewsnetwork.in/state/rare-earth-materials-to-cut-china-reliance/144647

Related to this topic: