प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड..

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली के पहले सघन जन अभियान

West bengal : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने बाबत भाजपा पांच से 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दस रथ निकाल कर जन संपर्क करेगी...

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली के पहले सघन जन अभियान

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली के पहले सघन जन अभियान |

West bengal : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने बाबत भाजपा पांच से 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दस रथ निकाल कर जन संपर्क करेगी। रथ यात्रा को परिवर्तन यात्रा का नाम दिया गया है। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली को कामयाब बनाने के मकसद से रथ निकालने और जन संपर्क करेगी। ब्रिगेड सभा मार्च क मध्य में होगी। भाजपा के प्रदेश नेताओं की बैठक में रथ निकालने का निर्णय लिया गया। उत्तर बंगाल में और दक्षिण बंगाल में पांच निकाला जाएगा। प्रदेश नेताओं को रथ के हिसाब से परिवर्तन यात्रा को कामयाब करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

परिवर्तन यात्रा के तहत पांच से 10 मार्च तक राज्य के हरेक हिस्से में सभा की जाएंगी। सभाओं में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की कामयाबी को रखा जाएगा तो दूसरी तरफ राज्य की ममता सरकार की तमाम विफलताओं का जिक्र होगा। 
प्रदेश नेताओं की बैठक में पिछले दिनों राज्यभर में की गई परिवर्तन संकल्प रैली की कामयाबी पर चर्चा की गई और कमोबेश सभी नेताओं ने परिवर्तन संकल्प रैली पर संतोष जताया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ai-to-provide-farmers-info-in-local-languages/144093

Related to this topic: