प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रतलाम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही भागवत कथा...

रतलाम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही भागवत कथा का भव्य आयोजन

रतलाम। शहर में 27 मार्च से एक भव्य 'अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही दिव्य भव्य भागवत कथा' का शुभारंभ हो रहा है...

रतलाम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही भागवत कथा का भव्य आयोजन

रतलाम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही भागवत कथा का भव्य आयोजन |

रतलाम। शहर में 27 मार्च से एक भव्य 'अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही दिव्य भव्य भागवत कथा' का शुभारंभ हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। यह आयोजन रतलाम के करमदी रोड पर आयोजित किया जाएगा।

​12 हजार बर्ग फीट का पंडाल

कथा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसका क्षेत्रफल 12 हजार वर्ग फीट से भी अधिक है। इस कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय, शाहपुरा पीठ, बड़ा रामद्वारा जोधपुर के संत हरिराम महाराज द्वारा किया जाएगा।

​कथा से पहले भव्य कलश यात्रा

कथा की औपचारिक शुरुआत से पहले एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और भक्तों के बैठने के लिए विशाल डोम (पंडाल) तैयार है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/bumrah-mentors-mayank-yadav-through-injury-comeback/151237
 

Related to this topic: