राजधानी दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक विदेश सैलानी से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक विदेश सैलानी से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब एक कनाडाई नागरिक देश की राजधानी के बेहद हाई सिक्योरिटी वाले कर्तव्य पथ पर इंडिया गेट के पास सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और सैलानी के हाथों से उसका iPhone 16 छीनकर फरार हो गए।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरी कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है जो बीते 20 मई को ही कनाडा से दिल्ली पहुंचे थे। सुखविंदर 22 मई की रात करीब 1:00 बजे इंडिया गेट के पास शेरशाह रोड पर आर्मी ऑफिस के सामने सेल्फी ले रहे थे तभी यह घटना हुई।
चेहरा ढके हुए थे दोनों बाइक सवार बदमाश
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। बताया जा रहा है कि पीछे बैठे गुलाबी शर्ट पहने व्यक्ति ने पीड़ित के हाथ से iPhone 16 छीना और दोनों आरोपी मथुरा रोड की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर कर्तव्य पथ पुलिस थाने के टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: डोंगरगढ़ में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार