भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों...
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर जिलों की पुलिस व्यवस्था पर पड़ा है। प्रदेश के 55 जिलों में से 24 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदल दिए गए हैं।
50 फीसदी जिलों में नए अफसर
इस बदलाव के साथ ही करीब 50 प्रतिशत जिलों में नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 23 जिलों में नए कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं, हालांकि कुछ जिलों में अभी पोस्टिंग बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, यह सूची करीब दो महीने से तैयार थी, लेकिन नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। कई दौर की चर्चा और संशोधन के बाद आखिरकार देर रात आदेश जारी किए गए।
महाकौशल-विंध्य में असर
इस बड़े फेरबदल का असर महाकौशल-विंध्य क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिला है, जहां कई जिलों में नए एसपी पदस्थ किए गए हैं। भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट में भी करीब 10 बड़े अफसरों को बदला गया है। भोपाल में चार और इंदौर में छह अफसरों के तबादले हुए हैं, जबकि सागर आईजी की पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। हिमानी खन्ना के 31 मार्च को रिटायर होने के बाद यह पद खाली है।
प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आने की संभावना
सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-brings-gold-from-london-reserves-fall/182137