ज़िले में आयरन (लोहा) और मैंगनीज खनिज के भंडार मिले हैं। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में नई खदानें खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। माइनिंग विभाग ने जिले के कई क्षेत्रों में सर्वे कराया है।
झाबुआ। ज़िले में आयरन (लोहा) और मैंगनीज खनिज के भंडार मिले हैं। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में नई खदानें खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। माइनिंग विभाग ने जिले के कई क्षेत्रों में सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी गई, जिसके आधार पर नई खदानों के ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं।
नई खदानों के लिए होगी नीलामी
यहां कट्ठीवाड़ा, कुशलगढ़, थांदला, झाबुआ व आसपास के वन क्षेत्र शामिल हैं जिसमें यह पाया गया है। इन इलाकों में पहले से खनन गतिविधियां रही हैं और अब नई संभावनाएं सामने आई हैं। शासन की अनुमति के बाद नई खदानों के लिए नीलामी जारी किए जाएंगे। इससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही खनिज राजस्व में इज़ाफ़ा होगा।
सर्वे में मिले सोने के अंश
शासन के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम वन, राजस्व और स्थानीय अधिकारियों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर चुकी है। इसके बाद रिपोर्ट भोपाल भेजी गई है। सर्वे में सोने के अंश भी मिले हैं। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार मात्रा व्यावसायिक खनन लायक नहीं है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mohan-yadav-joins-ujjains-rahgiri-festival/130624
उज्जैन में राहगीरी आनंदोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, मुख्यमंत्री ने मंच से लहराया गदा