कोलकाता। आईएसएफ को झटका, भांगड़ विधायक नौशाद सिद्दकी के करीबी हजरत मोल्ला अपने समर्थकों के साथ टीएमसी में शामिल हो गए।
कोलकाता। टीएमसी विरोधी इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) को करारा झटका लगा। पार्टी के अध्यक्ष व दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत भांगड़ से विधायक नौशाद सिद्दकी के करीबी नेता हजरत मोल्ला अपने समर्थकों के साथ टीएमसी में शामिल हो गए।
आईएसएफ नेता हजरत मोल्ला टीएमसी में
टीएमसी के नेता और दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत कैनिंग पूर्व के विधायक शौकत मोल्ला ने आईएसएफ के नेता हजरत मोल्ला और उनके समर्थकों को अपनी पार्टी में शामिल कराया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व दक्षिण चौबीस परगना के तहत डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर में सभा होने के बाद ही आईएसएऱफ के नेता हजरत मोल्ला को टीएमसी में शामिल कराने की कवायद शुरू हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि आईएसएफ के अध्यक्ष नौशाद सिद्दकी को इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को जीताना आसान नहीं होगा। विधानसभा चुनाव में उन्हें भागड़ में कामयाबी मिल गई थी, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी पहले जैसी स्थिति नहीं है।
यह भी पढ़े: सुकांत मजुमदार और मानस भुइयां आमने-सामने
https://www.primenewsnetwork.in/state/sukanta-majumdar-and-manas-bhuiyan-face-off/147227