प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इटारसी IPL सट्टा रैकेट: 4 गिरफ्तार

इटारसी में IPL सट्टा रैकेट, दिल्ली से जुड़े थे तार, दो सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार

इटारसी। शहर में चल रहे IPL सट्टे के एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं।

इटारसी में ipl सट्टा रैकेट दिल्ली से जुड़े थे तार दो सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार

Betting Racket |

इटारसी। शहर में चल रहे IPL सट्टे के एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। यह गिरोह दिल्ली के एक बड़े नेटवर्क की मदद से इटारसी में बैठकर सट्टे का कारोबार संचालित कर रहा था। इस मामले में 25 मोबाइल फोन, लैपटॉप और भारी मात्रा में बैंक दस्तावेज जब्त किये गये हैं। आरोपियों के बैंक खातों में जमा 5.89 लाख रुपये पुलिस ने सीज करवा दिए हैं।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के नाला मोहल्ला इलाके में एक घर से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहाँ आरोपी रंगे हाथों ऑनलाइन दांव लगवाते हुए पकड़े गए।

​मास्टरमाइंड ने बताया, कैसे फैला अवैध कारोबार

पूछताछ के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड ने बताया कि उसने सट्टेबाजी का यह काम दिल्ली में रहने के दौरान सीखा था। वहाँ से लौटने के बाद, उसने अपने दोस्तों और भाइयों के साथ मिलकर इटारसी को अपना केंद्र बनाया और दिल्ली के संपर्कों का उपयोग कर इस अवैध कारोबार को फैलाने लगा।

​सरगना अंकित व अन्य गिरफ्तार

​एसपी साईं कृष्ण एस थोटा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 14.22 लाख रुपये की सट्टा सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना अंकित अजनेरिया, उसका भाई पंकज और उनके दो अन्य साथी शामिल हैं।

दिल्ली नेटवर्क की तलाश कर रही है पुलिस

​पुलिस अब इस गिरोह के दिल्ली स्थित मुख्य नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईपीएल के दौरान युवाओं को सट्टे के दलदल से बचाने के लिए इस तरह के अभियानों में और तेजी लाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए बैंक दस्तावेज और एटीएम कार्ड अन्य लोगों के नाम पर हैं, जिनका उपयोग ट्रांजेक्शन छिपाने के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़े: भाजपा अध्यक्ष का ममता पर तीखा हमला

https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-chief-targets-cm-mamata-banerjee/157258

Related to this topic: