भोपाल/जबलपुर। सूरज की भीषण तपिश से पूरा मध्य प्रदेश लगातार दूसरे दिन भट्टी जैसा तपा। 44.6 डिग्री के साथ जबलपुर मंगलवार को...
भोपाल/जबलपुर। सूरज की भीषण तपिश से पूरा मध्य प्रदेश लगातार दूसरे दिन भट्टी जैसा तपा। 44.6 डिग्री के साथ जबलपुर मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान ने पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ एक शुक्ला के मुताबिक, नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म, देश का दूसरा और दुनिया का सातवां सबसे गर्म शहर रहा।
खजुराहो 46.4 डिग्री तापमान के साथ देश का छठा और दुनिया का दसवां सबसे गर्म शहर रहा। उत्तर प्रदेश का बांदा देश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। स्काईमेट के मुताबिक, इस महीने के बाकी दिनों में मप्र के कई इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी।
पारा 45° पार होगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर में घर से निकलने से बचें। मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने से बचें। लगातार पानी पीएं। ORS, नींबू पानी, लस्सी, छाछ और चावल के पानी जैसे घरेलू पेय लें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को कपड़े से ढके।
मप्र के सबसे गर्म जिले...
बैतूल 43.8°
भोपाल 44.2°
दतिया 45.8°
गुना 45.2°
ग्वालियर 45.0°
खंडवा 44.1°
खरगोन 44.4°
रायसेन 45.0°
राजगढ़ 45.6°
रतलाम 45.2°
श्योपुर 45.0°
उज्जैन 43.8°
छिंदवाड़ा 42.0°
दमोह 45.5°
जबलपुर 44.6°
खजुराहो 46.4°
मानसून 2-3 दिन में लक्षद्वीप पहुंचेगा -
दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने मंगलवार को कोमोरिन क्षेत्र, मालदीव, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भाग के कुछ और क्षेत्रों को कवर कर लिया, यह दक्षिण अरब सागर में प्रवेश कर गया। अगले दो-तीन दिनों के भीतर इसके लक्षद्वीप समूह के नजदीकी द्वीप पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/heatwave-alert-in-maharashtra-vidarbha-46c/206477