प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Sitapur में सियार का आतंक, 6 पर हमला

सीतापुर में सियार का आतंक, बच्ची समेत 6 लोगों पर हमला; ग्रामीणों में दहशत

सीतापुर के विकास खंड गोंदलामऊ इलाके में सियार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सियार ने पांच साल की बच्ची समेत छह लोगों को घायल कर दिया।

सीतापुर में सियार का आतंक बच्ची समेत 6 लोगों पर हमला ग्रामीणों में दहशत

Jackal Terror in Sitapur, 6 People Attacked |

सीतापुर {उत्तर प्रदेश}: सीतापुर के विकास खंड गोंदलामऊ इलाके में सियार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सियार ने पांच साल की बच्ची समेत छह लोगों को घायल कर दिया। उसने गाय और कुत्तों के झुंड पर भी हमला किया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से गांव के लोग डरे हुए हैं।

दुकान जाते समय बच्ची पर किया हमला

निमंतापुर गांव की रहने वाली विमलेश पाल की 5 साल की बेटी आकांक्षा गुरुवार सुबह करीब छह बजे दुकान जा रही थी। रास्ते में सियार ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और शोर मचाकर सियार को भगाया।

खेतों की ओर गए ग्रामीणों को बनाया निशाना

इसके बाद सियार ने इलाके के दूसरे लोगों को भी निशाना बनाया। इनमें निमतापुर के अनिल कुमार (32) पुत्र जगमोहन, उदयीपुर पूर्वी के मजरा महमदा के शिवम (17) पुत्र बचान, बेहड़ा के हरद्वारी (40) पुत्र लल्लू, अवधपुर पूर्वी के राकेश (40) पुत्र कढ़िले और उदयीपुर पूर्वी की मीरा (35) पत्नी रामकिशोर शामिल हैं। बताया गया कि ये सभी लोग सुबह खेतों की तरफ गए थे, तभी सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायलों की चीख सुनकर सियार को भगाया। सभी हमलों में सियार ने लोगों के हाथ और पैरों पर ही हमला किया है।

गाय और कुत्तों पर भी किया हमला

ग्रामीणों ने बताया कि सियार ने गाय और कुत्तों के झुंड पर भी हमला किया है। इन घटनाओं की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

सियार को पकड़ने की मांग

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और गांवों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बड़ी सौगात, 5.56 लाख से अधिक आवास स्वीकृत; प्रयागराज को मिले 17,004 घर

Related to this topic: