प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चलती लो-फ्लोर बस में लगी आग

जयपुर में चलती लो-फ्लोर बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जयपुर में JCTSL की चलती लो-फ्लोर बस में अचानक लगी आग। समय रहते पानी के टैंकर से टला बड़ा हादसा। एक्सपायरी बस और खाली अग्निशामक यंत्र मिलने से यात्रियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।

जयपुर में चलती लो-फ्लोर बस में लगी आग यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Jaipur JCTSL Bus Fire Raises Safety Concerns |

जयपुर (राजस्थान)। जयपुर में रविवार को JCTSL की चलती लो-फ्लोर बस में अचानक आग लग गई। कालवाड़ से चांदपोल जा रही रूट संख्या 24 की बस RJ14PD 8538 के इंजन से धुआं उठने के बाद आग की लपटें निकलने लगीं। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने आनन-फानन में बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

पानी के टैंकर ने बचाया बड़ा हादसा

हादसे के दौरान बस में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर खाली मिला। आग पर काबू पाने के लिए पीछे से आ रहे पानी के टैंकर को रुकवाकर पानी डाला गया, जिससे आग फैलने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद JCTSL बसों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आग लगने वाली बस मार्च में अपनी निर्धारित संचालन अवधि पूरी कर चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद संचालन अवधि बढ़ाए जाने की बात सामने आई है।

अब सवाल है कि यदि पुरानी बसें बिना पर्याप्त तकनीकी जांच के सड़कों पर दौड़ रही हैं और फायर एक्सटिंग्विशर तक खाली हैं, तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: 47 किलो 74 ग्राम डोडा चूरा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: