प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमुई में बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल

जमुई में चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल; दो की हालत गंभीर

टाउन थाना क्षेत्र के काकन के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जमुई में चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई सात घायल दो की हालत गंभीर

Jamui: Bolero hits tree due to driver dozing off, seven injured |

जमुई {बिहार}: टाउन थाना क्षेत्र के काकन के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

सात लोग घायल, दो पटना रेफर

घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी मुस्तफा विश्वास (50), सहाबु आलम (38), असरूल शेख (28), साबिर अहमद (28), जमशेद अली (31), सफीबुल शेख तथा बेलाल शेख के रूप में बताई गई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेलाल शेख और शब्बीर शेख की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

चालक को आई झपकी, हुआ हादसा

बताया जाता है कि सभी लोग बोलेरो वाहन पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से वैशाली जिला जा रहे थे। इसी दौरान काकन के समीप चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी आने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' की सफलता को अनुप्रिया नागर ने बताया नीम करोली बाबा का चमत्कार

Related to this topic: