प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जयंत चौधरी को RLD का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

जयंत चौधरी को सर्वसम्मति से RLD का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

Jayant Chaudhary : केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया..

जयंत चौधरी को सर्वसम्मति से rld का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

जयंत चौधरी को सर्वसम्मति से RLD का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया |

Jayant Chaudhary : केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कृष्ण जन्मभूमि पर राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, मथुरा के लोगों ने मुझे पहली बार सांसद चुनकर भेजा था। आपका प्यार मैं कभी भुला नहीं सकता।

चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए दिवंगत नेता चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज गांव, किसान, गरीब की चर्चा होना ही रालोद की सबसे बड़ी जीत है। जयंत चौधरी ने पश्चिम के किसानों और अन्य लोगों से राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्य बनने और चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “पार्टी का विस्तार जरूरी है, आप सभी सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 125वीं जयंती इस बार देश भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सवा करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे। जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। हम एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रधानमंत्री जी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। आज विपक्ष के पास परिवार है, नेता और नीति नहीं है, इसलिए विपक्ष फेल है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रालोद के नेताओं को महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। महिलाओं को शीघ्र आरक्षण का लाभ मिलेगा।

पश्चिमांचल की अर्थव्यवस्था का आधार माने जाने वाले गन्ना किसानों की समस्या पर चर्चा करते हुए रालोद अध्यक्ष ने कहा कि छाता की चीनी मिल बंद पड़ी है, जो हर हाल में चलनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने गन्ने का भाव 400 रुपये किया है हम इसका स्वागत करते हैं। हम बंद चीनी मिल को फिर से चलवाएंगे।

height=668

मथुरा की पावन-पौराणिक भूमि पर राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का सफल आयोजन

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि मथुरा की पावन-पौराणिक भूमि पर राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का सफल आयोजन हुआ। अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में योगदान देने वाले रालोद परिवार के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनमानस के प्रति पार्टी अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

यह अधिवेशन कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा। किसानों को केंद्र में रखते हुए आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया, युवाओं और महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक प्रस्ताव पर सहमति बनी, तथा वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती भूमिका को समझते हुए राजनीतिक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

रालोद समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितजन, किसान और मजदूर की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। अधिवेशन को सफल बनाने में दिन-रात जुटे सभी साथियों को पार्टी की ओर से हार्दिक धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/minors-are-also-entitled-to-anticipatory-bail/97851

Related to this topic: