मिर्जापुर में JDU के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यूपी प्रभारी श्रवण कुमार ने संगठन मजबूत करने और सदस्यता अभियान तेज करने की बात कही।
मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी सक्रिय हो गई है। यूपी प्रभारी व JDU के मंत्री श्रवण कुमार मिर्ज़ापुर में आयोजित पार्टी के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। मंत्री ने कहा पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है जल्द JDU के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन वाराणसी में होगा।
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने भी तैयारी तेज कर दी है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की नजर अब यूपी में पार्टी के विस्तार पर है, जिसके लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। JDU की नजर कुर्मी मतदाताओं पर है।
कार्यकता सम्मेलन का किया गया आयोजन
चुनार तहसील के कैलहट बाजार के राजहंस लान में जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय कार्यकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति जेडीयू नेता बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार रहे। उन्होंने कार्यर्ताओं को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।
बाद में किया जाएगा तारीखों का ऐलान
मीडिया से बात करते हुए कैबिनट मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अभी संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जेडीयू ने अभी तक 18 मंडलों में से 8 मंडलों में बैठक कर ली है। आज की बैठक में राज्य स्तरीय सम्मेलन वाराणसी में करने का निर्णय लिया है। तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा।
क्या था कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य?
श्रवण कुमार कैबिनेट मंत्री, बिहार सरकार ने आगे कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य यह है कि कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों से कार्यक्रम से लैस करना, आज के इस बैठक में प्रदेश स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय किया गया है जो बनारस में ही करना है। इसकी तिथि की घोषणा बाद में प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। आज के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से राय जानना चाहते हैं वह सम्मेलन के लिए तैयार हैं।
जेडीयू का सदस्यता अभियान जारी
उन्होंने कहा हमारा सदस्यता अभियान भी चल रहा है। अभी तक 18 मंडलों में से 8 मंडलों में बैठक कर लिया है। आसपास के जो 7-8 जिले हैं उसमें बैठक कर लें , जितनी तहसील हैं उन तहसीलों में भी कार्यकर्ताओ को सक्रिय करेंगे। हमारे नेता नीतीश कुमार ने जो देश और बिहार के लिए काम किया है उसको सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओ को बताएंगे। चुनाव लड़ेंगे लड़ने के लिए अभी राय मसयवरा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रायबरेली में आयोजित शिव महापुराण कथा में पहुंचे सीएम योगी, सनातन और विकास पर दिया जोर