प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

225 लीटर हथकढ़ शराब बरामद

झालावाड़ में टाटा नेक्सॉन से 225 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद, दो गिरफ्तार

झालावाड़ के गंगधार में पुलिस ने टाटा नेक्सॉन से 225 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब बरामद कर मध्यप्रदेश निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया। कार जब्त कर जांच शुरू की गई।

झालावाड़ में टाटा नेक्सॉन से 225 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद दो गिरफ्तार

Jhalawar: 225 Litres of Illegal Liquor Seized, Two Arrested |

झालावाड़ (राजस्थान)। गंगधार थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टाटा नेक्सॉन कार से 225 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में मध्यप्रदेश निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर कार जब्त की है।

9 ड्रमों में मिली 225 लीटर शराब

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचंद मीणा ने बताया कि पुलिस टीम बिश्निया से रावतपुरा होते हुए चौमहला की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर शाम की गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे 9 ड्रमों से कुल 225 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब बरामद हुई।

शराब तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने प्रधान सिंह (24) पुत्र बापुसिंह, निवासी सुवासरा, जिला मंदसौर (मप्र) तथा धारुसिंह (21) पुत्र शम्भुसिंह, निवासी सुवासरा, जिला मंदसौर (मप्र) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है और मामले में अनुसंधान जारी है।

गंगधार पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक गंगधार रश्मि बाई मीना के सुपरविजन एवं थानाधिकारी किशोरसिंह के निर्देशन में की गई। टीम में सुभाष गढ़वाल, दीपक, मुकेश और रवीन्द्र कुमार शामिल रहे। कार्रवाई में बृजेश व विनोद की विशेष भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें:   ग्लेशियर बाढ़ और हिमस्खलन के खतरे पर केंद्र की समीक्षा, हिमालयी राज्यों को तैयारी तेज करने के निर्देश

Related to this topic: