प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और नकबजनी मामलों के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के चोरी और नकबजनी मामलों में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस को सौंप दिया।

झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी और नकबजनी मामलों के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar Police Arrest Three Wanted Accused in Theft Cases |

झालावाड़ (राजस्थान)। जिले में संगठित अपराध, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्ज चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित तीन आरोपियों को डिटेन कर संबंधित पुलिस को सुपुर्द किया। 

विशेष टीमों ने तकनीकी संसाधनों से आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम एवं सभी थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों ने आसूचना संकलन और तकनीकी संसाधनों की सहायता से कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना भालता पुलिस ने मोहनलाल पुत्र बापूलाल तंवर (30) निवासी खेरदंता को डिटेन किया। 

2023 से चोरी के मामले में फरार आरोपी को भालता पुलिस ने पकड़ा

वह थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.) में वर्ष 2023 से दर्ज चोरी के मामले में वांछित था। थाना रटलाई की टीम ने बालचंद पुत्र कन्हीराम तंवर (32) निवासी बाड़िया नीमखेड़ा को पकड़ा। आरोपी वर्ष 2020 से थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ में दर्ज नकबजनी के मामले में फरार चल रहा था। 

चोरी के मामलों में वांछित तीनों आरोपी मध्यप्रदेश पुलिस को सौंपे गए

थाना उन्हेल पुलिस ने शेरूलाल कंजर (22) निवासी कंजर डेरा हजर्डिया को डिटेन किया। वह थाना जीरापुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.) में वर्ष 2022 से चोरी के मामले में वांछित था। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित मध्यप्रदेश पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ेंः   वैशाली में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Related to this topic: