प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ कागज का..

'महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ कागज का एक टुकड़ा है..', जीतन राम मांझी का हमला

Bihar News : जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ कागज का एक टुकड़ा है, जिसमें जनता के लिए कोई ठोस योजना नहीं है...

महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ कागज का एक टुकड़ा है  जीतन राम मांझी का हमला

'महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ कागज का एक टुकड़ा है..', जीतन राम मांझी का हमला |

Bihar News : जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ कागज का एक टुकड़ा है, जिसमें जनता के लिए कोई ठोस योजना नहीं है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

 

जीतन राम मांझी ने कहा कि हम मगध से आते हैं, हमने जंगलराज और आतंक के वो दिन देखे हैं, जब विकास का नामोनिशान नहीं था. कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता ने जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. आज जो लोग खुद को 'जननायक' बता रहे हैं, वे जनता का नहीं, केवल अपने स्वार्थ का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह पूज्य कर्पूरी ठाकुर की विरासत का मजाक उड़ाने जैसा है.

'उनके पिता के शासनकाल में बिहार ने कलंक का दौर देखा'

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि उनके पिता के शासनकाल में बिहार ने कलंक का दौर देखा. अब वही लोग बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके. लेकिन बिहार की जनता भोली नहीं है. वे अपने साथ हुए अन्याय और अत्याचार को नहीं भूले हैं. बिहार के लोग मतदाता विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेंगे.

 

14 नवंबर को नतीजे आएंगे 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे. 14 नवंबर को परिणाम होंगे. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/this-summit-has-become-a-global-event-said-pm-modi-at-india-maritime-week/95829

Related to this topic: