प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

आरजेडी की रैली में PM मोदी की मां को अपशब्द कहे..

आरजेडी की रैली में PM मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर बोले जीतन राम मांझी, कहा - सुर्खियों में आने के लिए

Bihar News : बिहार में आरजेडी की रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई. इसी को लेकर बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दल विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं.

आरजेडी की रैली में pm मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर बोले जीतन राम मांझी कहा - सुर्खियों में आने के लिए

आरजेडी की रैली में PM मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर बोले जीतन राम मांझी, कहा - सुर्खियों में आने के लिए |

Bihar News : बिहार में आरजेडी की रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई. इसी को लेकर बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दल विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि ये घोर निंदनीय है, अपमानजनक है.

जीतन राम मांझी ने निशाना साधते हुए कहा कि अपमानजनक है. वो बात बोलने में भी हम लोगों को घृणा लगती है, लेकिन वो लोग (राजद नेता) इस पर भी राजनीति कर रहे हैं. हम बिहार और देश के मतदाताओं से अपेक्षा करते हैं कि वो आजादी के 78 साल बाद कई चुनाव देख चुके हैं, कितना कुछ झेल चुके हैं. वो लोग सब देख रहे हैं.

'बिहार की जनता..'

जीतन राम मांझी ने कहा कि इन लोगों की हरकतों को लेकर सब पैनी नजर से देख रहे हैं. अब इसका जवाब देने का वक्त आ गया है. बिहार की जनता चुनाव में सही समय पर इसका जवाब देगी. उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति हताश हो जाता है, वह किसी भी तरह से गंदे शब्दों और गंदे कृत्यों का सहारा लेता है. सुर्खियों में आने के लिए, वे ऐसी चीजों का सहारा ले रहे हैं, जो बेहद निंदनीय और अपमानजनक हैं. 

जीतन राम मांझी ने राजद को लेकर कहा कि जो लोग डेस्परेट हो जाते हैं, जो जीवन में असफल हो जाते हैं. वो लोग ही ऐसी गंदी बातों का सहारा लेते हैं, क्योंकि वो लोग चाहते हैं कि लोग हमारी बातें करें और हमें बारे में भी चर्चा करें. ये लोग वहीं काम कर रहे हैं. सिर्फ मीडिया में आने के लिए ये लोग ऐसी बातों का सहारा ले रहे हैं.   

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/74a3fe57/9ab6f837/breakingdetails/match-between-india-and-pakistan-47690

Related to this topic: