प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राम-सीता वेश में JMM कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राम-सीता और वानर सेना के वेश में उतरे JMM कार्यकर्ता, राम मंदिर चंदा मामले की जांच की मांग

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर झारखंड के जमशेदपुर में विरोध का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।

JMM Workers Protest in Ram-Sita Attire

जमशेदपुर (झारखंड): राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर झारखंड के जमशेदपुर में विरोध का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ता भगवान राम, माता सीता और वानर सेना के वेश में सड़कों पर उतरे। यह कोई धार्मिक शोभायात्रा नहीं थी, बल्कि कथित करोड़ों रुपये के चंदे में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर निकाली गई विरोध रैली थी। रैली शहर की सड़कों से होते हुए उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े: भाजपा का डिजिटल मिशन तेज, बूथ कार्यकर्ताओं के लिए शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी प्रशिक्षण अभियान; 12 लाख से अधिक हुए नामांकित

Related to this topic: