प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अपनों का साथ और उसे बांटने की खुशी उज्जैन के...

अपनों का साथ और उसे बांटने की खुशी उज्जैन के वी केयर के खुशहाली का पर्याय बना

उज्जैन। समाजसेवा के नाम पर जहाँ आज बड़ी-बड़ी संस्थाएं चंदा और डोनेशन पर टिकी हैं, वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में...

अपनों का साथ और उसे बांटने की खुशी उज्जैन के वी केयर के खुशहाली का पर्याय बना

अपनों का साथ और उसे बांटने की खुशी उज्जैन के वी केयर के खुशहाली का पर्याय बना |

उज्जैन। समाजसेवा के नाम पर जहाँ आज बड़ी-बड़ी संस्थाएं चंदा और डोनेशन पर टिकी हैं, वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अनोखी मिसाल पेश की जा रही है। कपिल जैन और कपिल खत्री द्वारा शुरू की गई 'वी केयर उज्जैन' (V Care Ujjain) पहल शहर में खुशहाली का नया पर्याय बन गई है। 

​शादी व पार्टी का बचा भोजन जरूरतमंदों तक पुहंचाती है वी केयर

​इस मुहिम की शुरुआत एक नेक सोच के साथ हुई थी। शहर में होने वाली बड़ी शादियों और पार्टियों में अक्सर भारी मात्रा में भोजन बर्बाद होकर कूड़ेदान में चला जाता है। 'वी केयर' की टीम इस बचे हुए शुद्ध भोजन को एकत्रित करती है और पूरी गरिमा के साथ उन जरूरतमंद लोगों और बस्तियों तक पहुँचाती है, जहाँ दो वक्त की रोटी का संघर्ष है।

नकद चंदा या पैसा स्वीकार नहीं करती है

इस संस्था की सबसे बड़ी विशेषता इसका कार्य करने का तरीका है। यह संस्था किसी भी प्रकार का नकद चंदा या पैसा स्वीकार नहीं करती है। यहाँ जुड़ने वाले लोग केवल अपना समय और मेहनत (श्रमदान) योगदान के रूप में देते हैं। संस्था का मानना है कि खुशहाली पैसों से नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों और सेवा के भाव से मिलती है।

झुग्गी- झोपड़ी में शिक्षा व संस्कार का प्रसार

टीम के सदस्य केवल भोजन ही नहीं बांटते, बल्कि झुग्गी-बस्तियों के बच्चों के साथ समय बिताते हैं। उन्हें पढ़ाना, अच्छे संस्कार देना और उनके साथ खुशियाँ बांटना इस पहल का मुख्य हिस्सा है। बिना किसी आर्थिक मदद या फंड के केवल जन-भागीदारी से संचालन किया जाता है। शहरी चकाचौंध से दूर इन बस्तियों में जाकर टीम के सदस्यों को जो मानसिक शांति मिलती है, वही उनकी असली उपलब्धि है।

अकेलापन बढ़ रहा है तब संवेदनशीलता जोड़ती है

​कपिल जैन और कपिल खत्री का कहना है कि जब समाज में अकेलापन और अवसाद बढ़ रहा है, तब एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता ही समाज को फिर से जोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: