प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य..

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI गवई ने की सिफारिश, 24 नवंबर को लेंगे शपथ

नई दिल्ली : जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को अगले मुख्य न्यायाधीश पद के..

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश cji गवई ने की सिफारिश 24 नवंबर को लेंगे शपथ

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश |

नई दिल्ली : जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को अगले मुख्य न्यायाधीश पद के लिए जस्टिस सूर्यकांत के नाम का प्रस्ताव भेजा है। मौजूदा सीजेआई गवई का कार्यकाल आगामी 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश गवई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और भारतीय न्यायपालिका के प्रमुख बनने की कतार में शीर्ष स्थान पर हैं। सीजेआई गवई ने वरिष्ठता को आधार मानते हुए उनके नाम की सिफारिश की है। केंद्र सरकार यदि उनकी सिफारिश को मान लेती है तो CJI गवई के 23 नवंबर को रिटायर होने के बाद 24 नवंबर को वे देश के 53वें CJI बनेंगे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत को इस पद पर करीब सवा साल का लंबा कार्यकाल मिलेगा। वे 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 15 महीने तक इस पद पर बने रहेंगे। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट की उम्र 65 साल होती है। जस्टिस सूर्यकांत को 24 मई, 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/leopard-electrocuted-in-a-mining-quarry-losing-claws-and-four-teeth/95566

Related to this topic: