प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कन्नौज सपा कार्यकर्ता पुतला दहन विवाद

कन्नौज में मुलायम-अखिलेश का पुतला फूंकने पर बवाल, सपाई भिड़े; पुलिस ने भांजी लाठियां

कन्नौज में अहिल्याबाई होल्कर के साथ मुलायम सिंह की तस्वीर पर विवाद, पुतला फूंकने को लेकर सपाई भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां।

कन्नौज में मुलायम-अखिलेश का पुतला फूंकने पर बवाल सपाई भिड़े पुलिस ने भांजी लाठियां

Kannauj SP workers' effigy-burning controversy |

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के साथ मुलायम सिंह यादव का समान चित्र क्यों लगाया गया।

सपाइयों-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, पुलिस लाठीचार्ज

पुतला दहन की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई और सपाइयों ने धक्का-मुक्की करते हुए मुलायम सिंह और अखिलेश यादव का पुतला छीना। पुतला छीन रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं और लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया।

सपा का आरोप: 'भाजपा की शह पर हुआ उपद्रव'

घटना के बाद सपा नेताओं ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। सपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा की शह पर पुलिस अभिरक्षा में पुतला फुंकवाया जा रहा था।" सपा का दावा है कि इस पूरे उपद्रव को जानबूझकर राजनीतिक शह दी जा रही थी।

मुकेश पाल का धरना, हत्या की आशंका जताई

दूसरी ओर, पुतला छिन जाने से नाराज हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल सदर इलाके के मकरन्द नगर तिराहे पर धरने पर बैठ गए। वे मुलायम सिंह के खिलाफ अपशब्द लिखी तख्ती लेकर विरोध जताने लगे। धरने पर बैठे मुकेश पाल ने कहा कि "नीरज मिश्रा और उमेश पाल की तरह सपा मेरी हत्या कराना चाहती है।"

यह भी पढ़ें: बलिया में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, 76 जोड़ों की हुई शादी

Related to this topic: