प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कानपुर के पराग का प्लांट संचालन के लिए मदर डेयरी..

कानपुर के पराग का प्लांट संचालन के लिए मदर डेयरी से करार

UP News : उत्तर प्रदेश में श्वेत क्रांति को नया आयाम देने और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य देने के लिए स्थापित पराग डेयरी अब बदहाली का शिकार हो गया है..

कानपुर के पराग का प्लांट संचालन के लिए मदर डेयरी से करार

कानपुर के पराग का प्लांट संचालन के लिए मदर डेयरी से करार |

UP News : उत्तर प्रदेश में श्वेत क्रांति को नया आयाम देने और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य देने के लिए स्थापित पराग डेयरी अब बदहाली का शिकार हो गया है। कानपुर में स्थापित पराग डेयरी का भी यही हाल है। करोड़ों की लागत से बने इस प्लांट का संचालन अब दिल्ली का मदर डेयरी करेगा। 

कानपुर के निरालानगर स्थित पराग डेयरी के अत्याधुनिक प्लांट को अब मदर डेयरी संचालित करेगी। इसे लेकर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) ने पराग डेयरी के अधिकारियों के साथ करार किया है। ट्रायल के तहत अभी ट्रॉयल चल रहा है। आने वाले 15 दिन में ट्रॉयल पूरा कर लिये जाने की उम्मीद है। इस ट्रॉयल के सफल होने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और दुग्ध उत्पादकों को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि यहां से वितरित होने वाले दूध का ब्रांड नाम "पराग" ही रहेगा।

दो लाख लीटर का पाउडर तैयार करने की क्षमता

मालूम हो कि पराग डेयरी का प्लांट 2017 में तैयार हुआ था। इसमें जापानी तकनीक की मशीनें लगी हैं। कानपुर और आसपास के जिलों के तमाम दुग्ध उत्पादक इस प्लांट में दूध देते रहे हैं। पर कुछ समय से विभिन्न कारणों से बंद पड़ा है। प्लांट की औसतन दो लाख लीटर दूध और दो लाख लीटर का पाउडर तैयार करने की क्षमता है। इस प्लांट को चलाने की कवायद पिछले पांच साल से चल रही थी। कई बार तो पराग ने खुद ही ट्रॉयल किया, लेकिन विभिन्न कारणों से यह सफल नहीं हो सका। अब नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से मदर डेयरी इसका संचालन करेगा।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/yogi-government-will-provide-free-seed-mini-kits-to-more-than-one-lakh/95536

Related to this topic: