प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कर्नाटक पुलिस ने महिला की मौत के मामले में...

कर्नाटक पुलिस ने महिला की मौत के मामले में एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

एसपी नायडू लेआउट, दूरवाणी नगर में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक पुलिस ने महिला की मौत के मामले में एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

फाइल फोटो |

बेंगलुरु। एसपी नायडू लेआउट, दूरवाणी नगर में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन के तहत कालकेरे में रहने वाली एक शिकायतकर्ता ने 4 जनवरी को अपनी दोस्त की मौत पर शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

आग लगने से संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

मृत महिला राममूर्ति नगर पुलिस थाना क्षेत्र में SP नायडू लेआउट, दूरवाणी नगर में रहती थी। बीते 3 जनवरी की रात को आग लगने से संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी

जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। बीते 10 जनवरी को पुलिस ने आरोपी को सब्रामण्य लेआउट स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/president-and-pm-pay-tribute-to-swami-vivekananda-on-birth-anniversary/104639

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Related to this topic: