प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में कथावाचक को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

बहराइच में कथावाचक को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सियासत में मचा घमासान

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस द्वारा वृंदावन के कथावाचन पुंडरीक गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है।

बहराइच में कथावाचक को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर सियासत में मचा घमासान

kathavachak Pundrik Goswami given a guard of honour in Bahraich |

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस द्वारा वृंदावन के कथावाचन पुंडरीक गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। विपक्षी नेताओं ने इस घटना को संवैधानिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए सरकार की आलोचना की है। 

अखिलेश यादव ने पुलिस महकमे पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "जब पूरा पुलिस महकमा सलामी में व्यस्त रहेगा तो प्रदेश का अपराधी मस्त रहेगा। उत्तर प्रदेश में पुलिस अपने काम में तो नाकाम है, उसका जो काम है वो तो कर नहीं रही है बल्कि अपनी सीमित क्षमताओं को और जगह व्यर्थ कर रही है।" उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा राज में प्रदेश में अपराध बेतहाशा पनप रहा है लेकिन पुलिस माफ़िया राज पर लगाम लगाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि कथावाचक के वायरल वीडियो मामले में कोई संज्ञान लेनेवाला कोई है, पुलिस भी परेड में शामिल है।

पुलिस महानिदेशक ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस महानिदेशक ने भी संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक X  पोस्ट पर लिखा कि "जनपद बहराइच में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस परेड ग्राउंड के अनधिकृत उपयोग का पुलिस महानिदेशक द्वारा संज्ञान लिया गया है। पुलिस परेड ग्राउंड का उपयोग केवल पुलिस प्रशिक्षण, अनुशासन एवं आधिकारिक समारोहों हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित मानकों के उल्लंघन के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।"

वायरल वीडिय में रेड कार्पेट पर चलते और गार्ड ऑफ ऑनर लेते दिखे कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथावाचक को सलामी देने पर काफी घमासान मचा हुआ है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। सारे जहां से अच्छा..' के म्यूजिक के साथ शूट हुआ यह वीडियो बहराइच पुलिस लाइन का है, जहां भागवत कथा के लिए पहुंचे कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को रेड कार्पेट पर चलते देखा जा सकता है। वे पुलिस परेड के दौरान सलामी लेते हुए नजर आ रहे हैं और बाद में मंच से लोगों को संबोधित करते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-suffers-nationwide-violence-newspaper-offices-set-on-fire/101754

देशभर में हिंसा से तप रहा बांग्लादेश, अखबारों के दफ्तर में हुई आगजनी

Related to this topic: