प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश के बयान पर मौर्य का पलटवार

झांसी में केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला, सपा को बताया 'नमाजवादी पार्टी'

झांसी दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

झांसी में केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला सपा को बताया नमाजवादी पार्टी

Keshav Maurya Targets SP, Makes Big 2027 Poll Claim |

झांसी (उत्तर प्रदेश)। झांसी दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। अखिलेश यादव के "सनातनी ही समाजवादी हैं" वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने सपा को "नमाजवादी पार्टी" बताया। उपमुख्यमंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़े दावे किए। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर भी डिप्टी सीएम ने दो टूक जवाब दिया।

2027 चुनाव पर बड़ा दावा, आदित्य ठाकरे को भी दिया जवाब

झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव के "सनातनी ही समाजवादी हैं" वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि "कभी सनातनी रहे होंगे, लेकिन आज समाजवादी पार्टी नमाजवादी पार्टी बन चुकी है। यह अराजकता, अपराधियों, माफियाओं और गुंडों को संरक्षण देने वाली पार्टी है।"

बयानों से फिर गरमाई यूपी की सियासत

डिप्टी सीएम ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि "2027 के चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी सिर्फ सैफई तक सीमित रह जाएगी और उत्तर प्रदेश से पूरी तरह गायब हो जाएगी।" वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे द्वारा दिए गए "भगवान राम को बीजेपी से बचाना है" और "बीजेपी बाबर जनता पार्टी बन गई है" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "वे अभी बच्चे हैं।"

डिप्टी सीएम के इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बयानबाजी के जरिए भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक जुबानी जंग और तेज होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में साइबर फ्रॉड पर बड़ा प्रहार: ₹2.50 करोड़ की अवैध संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क

Related to this topic: