खरगोन के बिस्टान थाना क्षेत्र में स्टॉपडैम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए थे।
खरगोन (मध्यप्रदेश)। स्टॉपडैम में डूबने से चचेरे भाई-बहन की हुई मौत गांव में पसरा मातम। खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरकुंडी स्थित स्टॉपडैम में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई।
नहाने गए थे बच्चे
घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। साथ ही गांव में शोक की लहर भी छा गईं ।जानकारी अनुसार रुपाली पिता ओंकार 6वर्ष और सिंघम पिता दित्या 5वर्ष अन्य बच्चों के साथ नाले पर बने स्टॉपडैम में नहाने गए थे। इसी दौरान स्टॉपडैम के किनारे चिकनी मिट्टी पर पैर फिसलने से दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद अन्य बच्चे घबराकर परिजनों को सूचना देने पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
शवों को निकाला बाहर
परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव स्टॉपडैम से बाहर निकाले। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव में पसरा मातम
घटना शनिवार शाम 5से 6बजे के बीच की बताई जा रही हैं। वहीं इस हृदय विदारक घटना ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया।
यह भी पढ़े: चंदौली में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, तलवार-लाठी से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार