प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोल्डन बीच पर समुद्र में लापता हुआ खो-खो खिलाड़ी

पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में लापता हुआ 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी, 4 दिन से तलाश जारी

शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम किठोर निवासी 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी नीतेश चावड़ा पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गया।

पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में लापता हुआ 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी 4 दिन से तलाश जारी

पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में लापता हुआ खो-खो खिलाड़ी |

शाजापुर: जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम किठोर, तहसील गुलाना निवासी 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी नीतेश पिता इदरिस चावड़ा मंगलवार दोपहर पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में नहाते समय तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गया। साथ गए खिलाड़ियों ने नीतेश को समुद्र में डूबते हुए देखा। उन्होंने तत्काल वहां मौजूद लाइफ गार्ड को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने समुद्र में तलाश शुरू की, लेकिन देर तक नीतेश का कोई सुराग नहीं मिला। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद तलाश जारी है।

खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने गया था खिलाड़ी

नीतेश इंदौर फेडरेशन की टीम के साथ 27 अगस्त को राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पुरी गया था। टीम में कुल 14 खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद मंगलवार को सभी खिलाड़ी मंदिर दर्शन के लिए गए। दर्शन के बाद वे गोल्डन बीच पहुंचे और समुद्र में नहाने लगे। इसी दौरान तेज लहर आने से नीतेश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी की ओर चला गया। साथियों ने उसे डूबते देखा, लेकिन लहरें तेज होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पुरी के सी बीच थाने में भी दी गई है।

गोल्ड मेडल भी किया था हासिल

कोच भरत भैरवे ने बताया कि खिलाड़ियों को पुरी भेजने से पहले नीतेश के पिता की अनुमति ली गई थी। टीम में उन खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिन्होंने बेंगलुरु में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। नीतेश को टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही नीतेश के परिवार में कोहराम मच गया। 

हादसे से पहले परिवार से की थी बात

सरपंच दिलीप ठाकुर के अनुसार, नीतेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। सूचना मिलने के बाद परिजन और सरपंच भी पुरी पहुंच गए हैं। परिजन स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम के संपर्क में रहकर तलाश में सहयोग कर रहे हैं। बताया गया कि नीतेश ने घर लौटने से पहले 1 सितंबर को अपने पिता से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद समुद्र में नहाने के दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। रेस्क्यू टीम समुद्र में लगातार नीतेश की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें- मानसून में बदली हरसी बांध की खूबसूरती, पानी और हरियाली ने मोहा मन
 

Related to this topic: